Thursday, October 22nd, 2026

कांग्रेस नेता विष्णु साहू के निधन पर विस अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि


रायपुर। कांग्रेस नेता विष्णु साहू के निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य कांग्रेसजनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी।

डा. महंत ने निष्ठावान कार्यकर्ता विष्णु साहू के असामयिक दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए करते हुए मृत्यु शाश्वत सत्य है मगर अल्प आयु में मृत्यु से बेहद पीड़ा होती है श्री साहू ने अपने युवा अवस्था में सक्रिय भागीदारी और कार्यों के प्रति निष्ठा से अपनी अलग पहचान बनाई थी वह सामाजिक रूप से भी सक्रिय रहे हैं। विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने ईश्वर से श्री विष्णु साहू की दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को इस दु:खद घड़ी में शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को सहनशक्ति एवं मृत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की।

कांग्रेस नेता विष्णु साहू के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महामंत्री प्रशासन रवि घोष, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, राजेंद्र तिवारी सदस्य, रमेश वल्यार्नी सदस्य, आर.पी. सिंह सदस्य, सुरेंद्र शर्मा सदस्य, सुशील आनंद शुक्ला सदस्य, विकास दुबे सदस्य, संदीप साहू सदस्य, नितिन भंसाली सदस्य, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव सदस्य, प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय सिंह ठाकुर, विकास तिवारी, मोहम्मद असलम, एडवोकेट सुरेंद्र वर्मा, एम.ए. इकबाल, वंदना राजपूत, आलोक दुबे जगदलपुर, अभय नारायण राय बिलासपुर, जनार्दन त्रिपाठी सरगुजा, कमलजीत पिंटू राजनांदगांव, कृष्णकुमार मरकाम धमतरी, प्रकाशमणि वैष्णव, अशुंल मिश्रा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Source : Agency

पाठको की राय